Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2021

2021 01 जुलाई

           डॉक्टर डे (चिकित्सक दिवस) आज  राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे है । भारत में हर साल 1 जुलाई को डॉक्टर दिवस(  नेशनल डॉक्टर्स डे )मनाया जाता है ।डॉक्टर को भगवान के समान मानने वाले देश में डॉक्टर को सम्मान देने के लिए हर साल 01 जुलाई को डॉक्टर दिवस मनाया जाता है। किसी देश की रक्षा जिस प्रकार सैनिक करते हैं।उसी प्रकार देश के लोगों की स्वास्थ्य की रक्षा हमारे डॉक्टर करते हैं ।प्रोफेसर, इंजीनियर, शिक्षक  और ऑफिसर की भांति डॉक्टर को भी समाज में विशेष महत्वपूर्ण स्थान है । डॉक्टरों को समाज में विशेष सम्मान के रुप देखा जाता है ।यहां तक लोग डाँक्टर को धरती के भगवान के रूप में जानते हैं ।हमारे देश में कई चिकित्सा पद्धति है यथा एलोपैथिक, होम्योपैथी ,आयुर्वेद इत्यादि ।भारत की केंद्रीय सरकार ने 1991 ई. में इस दिन को डाँक्टर दिवस मनाने के रुप में शुरुआत की थी। डाँक्टर डे के बनाने के पीछे एक कहानी है ।इस दिन को देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ बिधान चंद्र राय के सम्मान में मनाया जाता है ।डॉ बिधान चंद्र का जन्म 1 जुलाई 1882 ई. को ब...

समय ही पूंजी है

एक सफल महान विचारक ने कहां है, "साधारण लोग इस पर विचार करते हैं कि समय कैसे व्यतीत हो, जबकि एक बुद्धिमान व्यक्ति यह सोचता हैी कि समय का बेहतर उपयोग कैसे होl" वैसे तो व्यवस्थित जिंदगी के लिए समय का बेहतर प्रबंधन एक अनिवार्य शर्त है, साथ ही आज के कोविड-19 के दौर में जब विद्यालय, विश्वविद्यालय, कोचिंग संस्थान बंद चल रहे हो तथा विद्यार्थी घर में रह रहे हो तब विद्यार्थियों के लिए यह और भी ज्यादा जरूरी हैlचाहे वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हो, या परीक्षा के दिनों में कम समय में अपने नोट्स का रिवीजन, या परीक्षा कक्ष में प्रश्न पत्र को अच्छी तरह हल करने की कला, समय प्रबंधन इन सभी का अनिवार्य घटक हैl साथ ही कोविड-19 के इस दौर में बहुत से कंपनी में काम करने वाले अधिकतर लोग घर से ही काम कर रहे हो उस समय का प्रबंधन औरआवश्यक हो जाता हैl ऐसा नहीं है कि लोग समय प्रबंधन से होने वाले फायदे को नहीं समझते मगर फिर भी ऐसा कर पाने में वह नाकाम रहते हैंl आखिर इसकी क्या वजह हो सकती है? दरअसल ज्यादातर लोग समय प्रबंधन को अपने जीवन का अंग तो बनाना चाहते हैं मगर वह दो बाधाएं उनका रास्ता रोक लेती ...