Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2020

Rajiv Gandhi (राजीव गांधी)

राजीव गांधी (20 August 1944 – 21 May 1991)  देश के भूतपूर्व युवा प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्म 1944 में मुंबई में हुआ था। आप पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाती एवं स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जेष्ठ पुत्र थे। जिनकी प्रारंभिक पढ़ाई दून स्कूल तथा बाद में कैंब्रिज में हुई थी ।इनकी राजनीति में कोई रुचि नहीं थी ।लेकिन 1981 में छोटे भाई स्वर्गीय संजय गांधी की मृत्यु के बाद 1981 में पायलट का पद छोडकर राजनीति में आए तथा अमेठी उत्तर प्रदेश से सांसद चुने गए तथा कांग्रेस पार्टी के महामंत्री बना दिए गए ।लेकिन 31 अक्टूबर 1984 को स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की हत्या उनके अंग रक्षकों के द्वारा कर दी गई ।उसके पश्चात सन 1984 में देश के प्रधानमंत्री पद की बागडोर स्वर्गीय राजीव गांधी के हाथों में आई उन्होंने 1985 मे हुए आम चुनाव में न केवल अमेठी से रिकॉर्ड मतों से स्वयं जीते। साथ इनकी पार्टी भी रिकॉर्ड बहुमत से जीती। सन 1985 से 1990 के अपने कार्यकाल में उन्होंने देश को एक नई दिशा देने का प्रयास किया। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री काल में 10 सूत्री कार्यक्रम घोषित किया ।जिसमें प्रमुख थे -दल बदल कानून का ...

SAMVIDHAN KI JHALAK(A GLIMPSE OF CONSTITUTION)

संविधान की झलक किसी भी देश के संविधान की प्रस्तावना उस देश के संविधान के मूल उद्देश्यों की झलक होती है। हमारे देश के संविधान की प्रस्तावना का प्रारंभ 'हम भारत के लोग 'से प्रारंभ होती है तथा भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथ निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक बनाने का संकल्प लेते हुए उसके समस्त नागरिकों में सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय ,विचार अभिव्यक्ति ,विश्वास ,धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रदान करते हुए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुनिश्चित करने वाली बंधुता को बढ़ाने का प्रयास करती है ।वर्तमान प्रस्तावना में उल्लेखित शब्द यथा धर्मनिरपेक्षता ,समाजवादी, अखंडता शब्द 42 वें संविधान संशोधन सन 1976 में जोड़े गए हैं ।यद्यपि संविधान में प्रस्तावना को कोई विधिक महत्व नहीं दिया गया है फिर भी यह काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह संविधान के स्रोत ,उद्देश्य एवं प्रवर्तन विधि को जानने में सहायता पहुंचाती है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा केसवानंद भारती के मामले में प्रस्तावना को संविधान का अंग माना है एवं कहा है कि कि यह संविधान के अस्पष्ट उपबंधो को समझन...