Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2021

संगत का फर्क़

जीवन मे सफलता के लिए संगत का विशेष महत्व है l जिस प्रकार पानी की एक बूंद गर्म तवा में गिरती है, तो वह मिट जाती है, कमल के पत्ते पर गिरती है तो वह मोती की तरह चमकने लगती है तथा सीप पर गिरने के  बाद वह मोती  बन जाती है, यहां पानी की बूंद वही, अन्तर यदि कुछ है तो वह संगत का फर्क है l         इसलिये जीवन में सफलता के लिए मेहनत के साथ ही साथ अच्छे माहौल (संगत)की आवश्यकता होती है l                                                धन्यवाद 

दशहरा

 आज पूरा देश बुराई पर अच्छाई के विजय के प्रतीक  के रूप इस त्योहार को  मनाता है l मान्यता के  अनुरूप श्री रामचन्द्रजी ( जो अच्छाइयों  के प्रतीक हैं) ने   आज  ही के दिन रावण ( जो  बुराइयों का प्रतीक हैं) का   बध करके लंका का  राज्य उसके  भाई  को  प्रदान  कर  समाज की विभिन्न  बुराईयों को  खत्म  किया  था l    यही कारण है  कि  पूरा देश आज के दिन को बुराई पर  अच्छाई के विजय के  प्रतीक के रूप में  मनाता है l  इस  कारण  आज  हर भारतीय का  कर्तव्य है कि  वह  इस बात का प्रण ले  कि  मुझे समाज की  निम्न बुराईयों  को जड़ से खत्म करना है,  1- भ्रष्टाचार  2- महंगाई  3- व्यभिचार  4- दहेज  5- अशिक्षा  6- कुपोषण  7- महामारी  8- बेरोजगारी  9- भिक्षा वृत्त  10- राष्ट्रीय संपत्ति की  चोरी  इत्यादि l                 जय ...