Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2020

National Doctor's Day

           डॉक्टर डे (चिकित्सक दिवस) आज  राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे है । भारत में हर साल 1 जुलाई को डॉक्टर दिवस(  नेशनल डॉक्टर्स डे )मनाया जाता है ।डॉक्टर को भगवान के समान मानने वाले देश में डॉक्टर को सम्मान देने के लिए हर साल 01 जुलाई को डॉक्टर दिवस मनाया जाता है। किसी देश की रक्षा जिस प्रकार सैनिक करते हैं।उसी प्रकार देश के लोगों की स्वास्थ्य की रक्षा हमारे डॉक्टर करते हैं ।प्रोफेसर, इंजीनियर, शिक्षक  और ऑफिसर की भांति डॉक्टर को भी समाज में विशेष महत्वपूर्ण स्थान है । डॉक्टरों को समाज में विशेष सम्मान के रुप देखा जाता है ।यहां तक लोग डाँक्टर को धरती के भगवान के रूप में जानते हैं ।हमारे देश में कई चिकित्सा पद्धति है यथा एलोपैथिक, होम्योपैथी ,आयुर्वेद इत्यादि ।भारत की केंद्रीय सरकार ने 1991 ई. में इस दिन को डाँक्टर दिवस मनाने के रुप में शुरुआत की थी। डाँक्टर डे के बनाने के पीछे एक कहानी है ।इस दिन को देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ बिधान चंद्र राय के सम्मान में मनाया जाता है ।डॉ बिधान चंद्र का जन्म 1 जुलाई 1882 ई. को ब...