Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2021

जन्माष्टमी

हाथी घोड़ा पालकी.......    जय कन्हैया लाल की....l आज का दिन यानि 30 अगस्त (सोमवार) कृष्ण जन्माष्टमी या गोकुल अष्टमी के नाम से जाना  जाता है l क्योंकि  पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान विष्णु का मानव अवतार कृष्ण का  जन्म भाद्र माह के कृष्ण पक्ष के अष्टमी के दिन मध्य रात्रि को हुआ था l यह जन्म मथुरा के अन्यायी राजा कंस का वध के लिए हुआ था l         आप सभी को इस दिन की ढेर सारी शुभकामनाएँl

रक्षाबंधन

राखी एकमात्र रेशमी/सूती धागा ही नहीं है,बल्कि अनुपम अद्वितीय रक्षा का वचन व उत्तरदायित्व है l रक्षाबंधन भाई बहन की रक्षा का बंधन ही नहीं है, बल्कि  सार्वजनिक रक्षा और जन सुरक्षा एवं संरक्षा का सदैव स्मरण कराती है l कहा जाता है कि पहली राखी इन्द्र की  पत्नी शची ने इन्द्र  को बांधी थी l       कुछ लोगों का मानना है कि यह त्योहार पर्यावरण के अपने कर्तव्य का भी ज्ञान कराती है l राखी के इस पावन त्यौहार में  बहन एक पुष्प की तरह हमें देखकर हमेशा मुदित होती है,  वैसे ही हमें अपनी प्रकृति बहन के लिए अहर्निश अपनी प्यारी चिर साथी प्रकृति के मंगलमय जीवन एवं कर्तव्य निभाने सत् संकल्प लेते हुए चिरकाल तक उसका निर्वहन करना चाहिए l ऐसी मंगलमय शुभकामना के साथ आपको भाई  बहन  के प्रेम का प्रतीक समझे जाने वाले पर्व रक्षाबंधन की अनंत शुभकामनाएं l