Skip to main content

Posts

दीपावली की शुभकामनाएं

आज का यह दिन प्रकाश के पर्व का  दिन है l मैं आशा करता हूँ कि यह दिन आपके जीवन में न केवल दिए की तरह प्रकाश फैलाये बल्कि दीये की लौ की तरह ऊपर  उठने की प्रेरणा दे साथ ही आपको सुख,  समृद्धि एवं  स्वास्थ्य प्रदान करे l
Recent posts
एक विनम्र निवेदन:- दीपावली पर लगभग हर घर में श्री गणेश और लक्ष्मी जी की नई मूर्तियों की पूजा  होगी..  लेकिन,पुरानी मूर्ति का क्या होगा..?  कुछ लोग शायद इसे प्रवाहित कर देंगे और कुछ लोग.. पेड़ के नीचे रख देंगे..??  विनम्र निवेदन उन कुछ लोगों से जो इन मूर्तियो की जिसकी साल भर पूजा की..अपने लिए बहुत कुछ माँगा भी होगा अब उन्हें ऐसे ही किसी पेड़ के नीचे रख देंगे .(यह उसी तरह होगा जैसे माँ बाप जब बुड्ढे हो जाते हैं तब उन्हें आश्रम भेज दिया जाए) ऐसा न करें। ऐसा कदापि न करें । बल्कि,एक टब पानी में थोड़ा गंगाजल डाल कर मूर्ति को उसमें रख दें। एक-दो दिन में मूर्ति स्वतः उस में घुल जायेगी। मूर्ति घुले जल को किसी गमले या पेड़ की जड़ में डाल सकते हैं । आपका यह प्रयास  मूर्ति का सम्मानजनक विसर्जन तो होगा ही.. नदियों को स्वच्छ रखने को उठाया गया सार्थक पहला कदम भी होगा..!  उम्मीद है आप लोग इस तरह का कार्य न खुद करेंगे व दुसरो को भी ऐसा करने से रोकेंगे । सहयोग की अपेक्षा के साथ!  🙏🙏🙏🙏🙏🙏

संगत का फर्क़

जीवन मे सफलता के लिए संगत का विशेष महत्व है l जिस प्रकार पानी की एक बूंद गर्म तवा में गिरती है, तो वह मिट जाती है, कमल के पत्ते पर गिरती है तो वह मोती की तरह चमकने लगती है तथा सीप पर गिरने के  बाद वह मोती  बन जाती है, यहां पानी की बूंद वही, अन्तर यदि कुछ है तो वह संगत का फर्क है l         इसलिये जीवन में सफलता के लिए मेहनत के साथ ही साथ अच्छे माहौल (संगत)की आवश्यकता होती है l                                                धन्यवाद 

दशहरा

 आज पूरा देश बुराई पर अच्छाई के विजय के प्रतीक  के रूप इस त्योहार को  मनाता है l मान्यता के  अनुरूप श्री रामचन्द्रजी ( जो अच्छाइयों  के प्रतीक हैं) ने   आज  ही के दिन रावण ( जो  बुराइयों का प्रतीक हैं) का   बध करके लंका का  राज्य उसके  भाई  को  प्रदान  कर  समाज की विभिन्न  बुराईयों को  खत्म  किया  था l    यही कारण है  कि  पूरा देश आज के दिन को बुराई पर  अच्छाई के विजय के  प्रतीक के रूप में  मनाता है l  इस  कारण  आज  हर भारतीय का  कर्तव्य है कि  वह  इस बात का प्रण ले  कि  मुझे समाज की  निम्न बुराईयों  को जड़ से खत्म करना है,  1- भ्रष्टाचार  2- महंगाई  3- व्यभिचार  4- दहेज  5- अशिक्षा  6- कुपोषण  7- महामारी  8- बेरोजगारी  9- भिक्षा वृत्त  10- राष्ट्रीय संपत्ति की  चोरी  इत्यादि l                 जय ...

जन्माष्टमी

हाथी घोड़ा पालकी.......    जय कन्हैया लाल की....l आज का दिन यानि 30 अगस्त (सोमवार) कृष्ण जन्माष्टमी या गोकुल अष्टमी के नाम से जाना  जाता है l क्योंकि  पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान विष्णु का मानव अवतार कृष्ण का  जन्म भाद्र माह के कृष्ण पक्ष के अष्टमी के दिन मध्य रात्रि को हुआ था l यह जन्म मथुरा के अन्यायी राजा कंस का वध के लिए हुआ था l         आप सभी को इस दिन की ढेर सारी शुभकामनाएँl

रक्षाबंधन

राखी एकमात्र रेशमी/सूती धागा ही नहीं है,बल्कि अनुपम अद्वितीय रक्षा का वचन व उत्तरदायित्व है l रक्षाबंधन भाई बहन की रक्षा का बंधन ही नहीं है, बल्कि  सार्वजनिक रक्षा और जन सुरक्षा एवं संरक्षा का सदैव स्मरण कराती है l कहा जाता है कि पहली राखी इन्द्र की  पत्नी शची ने इन्द्र  को बांधी थी l       कुछ लोगों का मानना है कि यह त्योहार पर्यावरण के अपने कर्तव्य का भी ज्ञान कराती है l राखी के इस पावन त्यौहार में  बहन एक पुष्प की तरह हमें देखकर हमेशा मुदित होती है,  वैसे ही हमें अपनी प्रकृति बहन के लिए अहर्निश अपनी प्यारी चिर साथी प्रकृति के मंगलमय जीवन एवं कर्तव्य निभाने सत् संकल्प लेते हुए चिरकाल तक उसका निर्वहन करना चाहिए l ऐसी मंगलमय शुभकामना के साथ आपको भाई  बहन  के प्रेम का प्रतीक समझे जाने वाले पर्व रक्षाबंधन की अनंत शुभकामनाएं l

2021 01 जुलाई

           डॉक्टर डे (चिकित्सक दिवस) आज  राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे है । भारत में हर साल 1 जुलाई को डॉक्टर दिवस(  नेशनल डॉक्टर्स डे )मनाया जाता है ।डॉक्टर को भगवान के समान मानने वाले देश में डॉक्टर को सम्मान देने के लिए हर साल 01 जुलाई को डॉक्टर दिवस मनाया जाता है। किसी देश की रक्षा जिस प्रकार सैनिक करते हैं।उसी प्रकार देश के लोगों की स्वास्थ्य की रक्षा हमारे डॉक्टर करते हैं ।प्रोफेसर, इंजीनियर, शिक्षक  और ऑफिसर की भांति डॉक्टर को भी समाज में विशेष महत्वपूर्ण स्थान है । डॉक्टरों को समाज में विशेष सम्मान के रुप देखा जाता है ।यहां तक लोग डाँक्टर को धरती के भगवान के रूप में जानते हैं ।हमारे देश में कई चिकित्सा पद्धति है यथा एलोपैथिक, होम्योपैथी ,आयुर्वेद इत्यादि ।भारत की केंद्रीय सरकार ने 1991 ई. में इस दिन को डाँक्टर दिवस मनाने के रुप में शुरुआत की थी। डाँक्टर डे के बनाने के पीछे एक कहानी है ।इस दिन को देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ बिधान चंद्र राय के सम्मान में मनाया जाता है ।डॉ बिधान चंद्र का जन्म 1 जुलाई 1882 ई. को ब...