Skip to main content

2021 01 जुलाई

           डॉक्टर डे (चिकित्सक दिवस)

आज  राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे है । भारत में हर साल 1 जुलाई को डॉक्टर दिवस(  नेशनल डॉक्टर्स डे )मनाया जाता है ।डॉक्टर को भगवान के समान मानने वाले देश में डॉक्टर को सम्मान देने के लिए हर साल 01 जुलाई को डॉक्टर दिवस मनाया जाता है। किसी देश की रक्षा जिस प्रकार सैनिक करते हैं।उसी प्रकार देश के लोगों की स्वास्थ्य की रक्षा हमारे डॉक्टर करते हैं ।प्रोफेसर, इंजीनियर, शिक्षक  और ऑफिसर की भांति डॉक्टर को भी समाज में विशेष महत्वपूर्ण स्थान है ।

डॉक्टरों को समाज में विशेष सम्मान के रुप देखा जाता है ।यहां तक लोग डाँक्टर को धरती के भगवान के रूप में जानते हैं ।हमारे देश में कई चिकित्सा पद्धति है यथा एलोपैथिक, होम्योपैथी ,आयुर्वेद इत्यादि ।भारत की केंद्रीय सरकार ने 1991 ई. में इस दिन को डाँक्टर दिवस मनाने के रुप में शुरुआत की थी। डाँक्टर डे के बनाने के पीछे एक कहानी है ।इस दिन को देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ बिधान चंद्र राय के सम्मान में मनाया जाता है ।डॉ बिधान चंद्र का जन्म 1 जुलाई 1882 ई. को बिहार के पटना में हुआ था और उनका निधन भी 1 जुलाई सन 1962 में हुआ था ।इसी दिन उनका जन्मदिन और पुण्यतिथि दोनों होती हैं । यही कारण है कि उनके सम्मान में इस दिन को पूरे चिकित्सक विरादरी द़ारा सम्मान कर श्रद्धांजलि दी जाती है। डॉ बिधान चंद्र राय ने चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत योगदान दिया था ।विधान चंद्र राय ने  अपने डॉक्टर की डिग्री कोलकाता से पूरी की ।उन्होंने अपने एमआरसीपी और एफआरसीएस डिग्री लंदन के प्रतिष्ठित सेंट बार्थोलोम्यू अस्पताल से पूरी करने कोशिश की लेकिन भारतीय होने के चलते उन्हें दाखिला नहीं दिया गया ।मगर विधान चंद्र नहीं माने और करीब 3 महीने तक लगातार कालेज के डीन के पास 30 बार अपनी एप्लीकेशन दिया ।अंत में 30वी बार उनके आवेदन को स्वीकार किया गया ।विधान चंद्र अपनी लगन निष्ठा एवं परिश्रम के बल पर सवा 2 साल में ही डिग्री प्राप्त किया तथा डिग्री प्राप्त करने के बाद 1911में

भारत लौटकर  आये।सन् 1911ई से भारत में  एक चिकित्सक के रूप में अपने चिकित्सक जीवन की शुरुआत की थी ।बाद में डॉ बिधान चंद्र  कोलकाता मेडिकल कॉलेज में एक शिक्षक के रूप में काम करना प्रारंभ किया। डॉक्टर राय एक चिकित्सक के साथ-साथ महान शिक्षाविद  भी थे ।साथी उस समय भारत में भारत को स्वतंत्र कराने के लिए स्वतंत्रता आंदोलन चल रहा था।वह सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी से जुड़े तथा बादमें वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता बने  और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बने ।चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत विशेष योगदान दिया। उनको सम्मान और श्रद्धांजलि देने के लिए वर्ष 1976ई. में उनके नाम पर डॉक्टर बी सी राय राष्ट्रीय पुरस्कार की शुरुआत हुई। 4 फरवरी 1961 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था।

राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे समारोह

   चिकित्सकों के योगदान को आम आदमी से परिचित कराने के लिए सरकारी और  गैर सरकारी स्वास्थ्य सेवा संबंधित संगठनों के द्वारा विगत वर्षों से राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस उत्सव मनाया जा रहा है ।इस उत्सव को मनाने के लिए स्वास्थ्य सेवा से जुड़े संगठन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों क्रियाकलाप आयोजित करते हैं यथा चिकित्सा पेशे के विभिन्न पहलुओं के बारे में चर्चा करने के लिए एक चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जैसे स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार, रोकथाम ,रोग की पहचान करना ,बीमारी का उचित इलाज  आदि ।आम लोगों के बीच में बिना पैसे के गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए,स्वास्थ्य देखभाल संस्थाओं के द्वारा सार्वजनिक जगह और कई स्वास्थ्य केंद्र पर मुफ्त चिकित्सा परीक्षण कैंप लगाए जाते हैं। डॉक्टरों के बहुमूल्य भूमिका के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए मुफ्त खून जांच ,खून शुगर जांच, ईसीजी ईईजी, ब्लड प्रेशर जांच आदि क्रियाकलाप आयोजित किए जाते हैं ।मेडिकल पेशे की ओर ज्यादा से ज्यादा युवा विद्यार्थियों को आकर्षित करने के लिए स्कूल और कॉलेज स्तर पर कुछ गतिविधियां भी आयोजित किये जाती है यथा किसी मुद्दे पर चर्चा, प्रश्न मंच का खेल ,क्रियाओं ,एवं रचनात्मक ज्ञान के लिए विद्यार्थियों को वैज्ञानिक औजारों का उपयोग सिखाना। 

   नेशनल डॉक्टर्स डे का आयोजन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा हर वर्ष एक थीम के साथ किया जाता है।सन् 2019 का थीम था ' जीरो टाँलरेंस टू वायलेंस अगेंस्ट डाँक्टर्स एण्ड क्लिनिकल इस्टैब्लिसशमेंट'  था। कोरोनावायरस महामारी लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है ।इसलिये  पिछले साल 2020ई.की थीम कोविड-19 से जुड़ी हुई थी ।साल 2020 का राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस उन शहीदों को समर्पित है जो कोविड-19 के दौरान अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं ।2020 में नेशनल डॉक्टर्स डे की थीम 'कोविड-19 की मृत्यु दर कम करना' रखी गई थी  इस वर्ष 2021 भी कोविड-19 का  दौर रहा हैं l जो पिछले वर्ष से अधिक खतरनाक हो कर उभारा जिससे काफी लोगो  की जान गई l इस वर्ष भी हमारे डॉक्टर अपने जीवन तथा अपने परिवार की परवाह किए बिना लोगों के जीवन को रक्षा में लगे रहे l

   

     कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले वर्ष की  तरह इस बार देश के अलग-अलग हिस्सों में सेमिनार ,सभा ,समारोह, जांच कैंप आदि का आयोजन नहीं किया जाएगा ।डॉक्टर द्वारा हर स्तर पर की जा रही कोशिशों के लिए उनका सम्मान करना जरूरी है ।डाँक्टरों की हौसला अफजाई के लिए इस साल वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा राज्य स्तरीय सेमिनार और वर्चुअल बैठकें आयोजित की जाएंगी।

                      धन्यवाद 




Comments