योग का इतिहास अत्यंत प्राचीन है और इसकी उत्पत्ति हजारों वर्ष पहले हुई हुई थी ।ऐसा माना जाता है ,कि जब से सभ्यता शुरू हुई है तभी से योग किया जा रहा है। अर्थात प्राचीनतम धर्मो या आस्थाओं के जन्म लेने से काफी पहले योग का जन्म हो चुका था ।योग विद्या में शिव को आदियोगी तथा आदिगुरु कहा जाता है। योग शब्द यूज धातु से बना है, जिसका अर्थ मिलान या जोड़ना। योग द्वारा आत्मा और परमात्मा का मिलन होता है। इसी अर्थ को जानकर कई साधक योग साधना द्वारा मोक्ष या मुक्ति को प्राप्त करते हैं ।योग के अंतर्गत यम ,नियम ,आसन ,प्राणायाम ,प्रत्याहार ,धारणा ,ध्यान और समाधि आदि अष्टांगिक मार्ग को साधक चरणबद्ध तरीके से पार करता हुआ कैवल्य या मोक्ष को प्राप्त करता है। निरंतर योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ व मन शांत हो जाता है ।शरीर के स्वस्थ व मन के शांत होने से भीतर की शक्तियां जागृत हो जाती हैं ।परिणाम स्वरूप मन एकाग्र हो जाता है।मन के एकाग्र होने पर कार्य करने की क्षमता बढ़ जाती है।कार्य में सफलता मिलने लगती है। असफलता एवं समस्या दूर होने लगती है...