Skip to main content

Rajiv Gandhi (राजीव गांधी)

राजीव गांधी


(20 August 1944 – 21 May 1991) 


देश के भूतपूर्व युवा प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्म 1944 में मुंबई में हुआ था। आप पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाती एवं स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जेष्ठ पुत्र थे।
जिनकी प्रारंभिक पढ़ाई दून स्कूल तथा बाद में कैंब्रिज में हुई थी ।इनकी राजनीति में कोई रुचि नहीं थी ।लेकिन 1981 में छोटे भाई स्वर्गीय संजय गांधी की मृत्यु के बाद 1981 में पायलट का पद छोडकर राजनीति में आए तथा अमेठी उत्तर प्रदेश से सांसद चुने गए तथा कांग्रेस पार्टी के महामंत्री बना दिए गए ।लेकिन 31 अक्टूबर 1984 को स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की हत्या उनके अंग रक्षकों के द्वारा कर दी गई ।उसके पश्चात सन 1984 में देश के प्रधानमंत्री पद की बागडोर स्वर्गीय राजीव गांधी के हाथों में आई उन्होंने 1985 मे हुए आम चुनाव में न केवल अमेठी से रिकॉर्ड मतों से स्वयं जीते। साथ इनकी पार्टी भी रिकॉर्ड बहुमत से जीती। सन 1985 से 1990 के अपने कार्यकाल में उन्होंने देश को एक नई दिशा देने का प्रयास किया। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री काल में 10 सूत्री कार्यक्रम घोषित किया ।जिसमें प्रमुख थे -दल बदल कानून का निर्माण, चुनाव कानून में सुधार ,नई शिक्षा नीति,तुरन्त न्याय दिलाने हेतु समुचित कदम, 1985 को युवा वर्ष के रूप में मनाना ,पवित्र गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त करना इत्यादि। उन्होंने 1985 में दल बदल कानून कानून लाया जिससे सरकारों में स्थिरता आई। 1986 में नई शिक्षा नीति लागू किया। चुनाव में मतदान की उम्र 21 वर्ष से 18 वर्ष किया ।पड़ोसी देशों के साथ संबंध मधुर किया। पंचायती राज व्यवस्था में सुधार लाने का प्रयास किया । एक शिक्षक के नाते मैं मानता हूं कि उनका सबसे अहम योगदान योगदान शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीण प्रतिभाशाली निर्धन छात्रों के लिए देश के हर जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय जैसी आवासी संस्थाओं की स्थापना ।जिसके कारण इन विद्यालयों से निकले छात्र- छात्राएं देश-विदेश में अपने योगदान के माध्यम से अपने परिवार ,अपने विद्यालय तथा अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं। एक शिक्षक के नाते स्वर्गीय राजीव गांधी को यही मेरी सच्ची श्रद्धांजलि है।
                    जय हिन्द जय भारत
                                                    --SK Tripathi

Comments