Skip to main content

समय ही पूंजी है

एक सफल महान विचारक ने कहां है, "साधारण लोग इस पर विचार करते हैं कि समय कैसे व्यतीत हो, जबकि एक बुद्धिमान व्यक्ति यह सोचता हैी कि समय का बेहतर उपयोग कैसे होl" वैसे तो व्यवस्थित जिंदगी के लिए समय का बेहतर प्रबंधन एक अनिवार्य शर्त है, साथ ही आज के कोविड-19 के दौर में जब विद्यालय, विश्वविद्यालय, कोचिंग संस्थान बंद चल रहे हो तथा विद्यार्थी घर में रह रहे हो तब विद्यार्थियों के लिए यह और भी ज्यादा जरूरी हैlचाहे वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हो, या परीक्षा के दिनों में कम समय में अपने नोट्स का रिवीजन, या परीक्षा कक्ष में प्रश्न पत्र को अच्छी तरह हल करने की कला, समय प्रबंधन इन सभी का अनिवार्य घटक हैl साथ ही कोविड-19 के इस दौर में बहुत से कंपनी में काम करने वाले अधिकतर लोग घर से ही काम कर रहे हो उस समय का प्रबंधन औरआवश्यक हो जाता हैl ऐसा नहीं है कि लोग समय प्रबंधन से होने वाले फायदे को नहीं समझते मगर फिर भी ऐसा कर पाने में वह नाकाम रहते हैंl आखिर इसकी क्या वजह हो सकती है? दरअसल ज्यादातर लोग समय प्रबंधन को अपने जीवन का अंग तो बनाना चाहते हैं मगर वह दो बाधाएं उनका रास्ता रोक लेती हैंl पहली, अमूमन लोगों में वह अनुशासन पहली, अमूमन लोगों में वह अनुशासन और धैर्य नहीं होा, जो समय प्रबंधन जैसे आदत को अपने जीवन में शामिल करने के लिए जरूरी होता हैl और दूसरी बात यह है कि कई लोगों को समय प्रबंधन की कला की जानकारी नहीं होती हैl किसी भी नई आदत को अपनाने के लिए जरूरी होता है कि खुद को थोड़ा समय दिया जाएl यह उम्मीद करना कि कोई भी नई आदत आसानी से एकाएक जीवन का अंग बन जाएगी उचित नहीं होगाl शुरुआत में कुछ व्यवधान जरूर आएंगे, मगर थोड़ा सा धीरज रखने पर सब कुछ आसान शो जाता हैl एक विद्वान मार्कस आलियास ने कहा था, "हर दिन ऐसे जियो, जैसे यह आपका अंतिम दिन होl" जो भी काम आप करें उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करनी चाहिएl अगर शुरुआत में नतीजे उम्मीद के मुताबिक ना भी हो, फिर भी निराश होने की कतई जरूरत नहीं हैl यह सोच कर खुद के प्रति उदारता बरतनी चाहिए, कि कम से कम आप कोशिश तो कर रहे हैंl दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो समय प्रबंधन को अपनाना तो चाहते हैं, मगर यह कैसे हो, यह उन्हें पता नहीं होताl दिक्कत यह है कि किसी समस्या को जटिल बना कर देखने की इंसान की आदत होती हैl समय प्रबंधन कोई जटिल कला नहीं हैl छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने पर आप इसमें महारत हासिल कर सकते हैंl सेंट फ्रांसिस कहते हैं, "जो सबसे महत्वपूर्ण हो, उसे सबसे पहले करें, फिर जो संभव हो, उसे निपटाए और फिर आप देखेंगे कि आप वह काम भी कर पा रहे हैं जो शुरुआत में असंभव लग रहा थाl" दिन की शुरुआत में अगर दिन भर के भर किए जाने वाले कामों को सूची बना ली जाए तो आप देखेंगे बगैर किसी तनाव के सारे काम आसानी से पूरे हो जाते हैंl मैं एक अनुभव आपके साथ शेयर करना चाहता हूं, जिसे मैंने व्यक्तिगत जीवन में अनुभव किया है यह वाक़या मेरे प्रथम विद्यालय का है जहां मैंने सन 1997 में पहली बार जॉइन किया थाl यह विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय एटा थाl जिसके प्रिंसिपल श्री वीरेंद्र सिंह गुसाई जी थेl उनकी दिन की दिनचर्या थी, कि वह सुबह 4:00 बजे उठकर दिनभर विद्यालय में किन कामों को पूरा करना हैl उनकी सूची तैयार करते कर लेते थे, और फिर उसे उसी दिन समय से पूरा कर लेते थेl फिर उनके पास इतना समय बचता था, कि वह विद्यालय प्रशासन की विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने के साथ सायं काल सारे शिक्षकों और बच्चों के साथ खेलते थे, और फिर इसके बाद किसी न किसी स्टाफ के क्वार्टर में बैठ कर कुछ समय उनके साथ उनके विभिन्न क्रियाकलापों, विद्यालय के विषय में,और उनके पारिवारिक समस्याओं के विषय में भी चर्चा कर लेते थेl और यहसब समय प्रबंधन के कारण होता थाl जिसका परिणाम यह हुआ कि वह विद्यालया जो यूपी के सबसे बेकार विद्यालयों में गिना जाता थाl उनके समय प्रबंधन के कारण वह विद्यालय फर्श से अर्श तक पहुंच गयाl और वह अपने समय का पूरे लखनऊ रीजन मे प्रथम श्रेणी का विद्यालय बन गयाl यह समय प्रबंधन की एक मेरी व्यक्तिगत अनुभव है, जो मैं आपसे साझा कर रहा हूंl इस आधार पर हम कह सकते हैं कि दरअसल तनाव ज्यादा कामों का नहीं, बल्कि उनके अव्यवस्थित प्रबंधन का होता हैl एक महान विद्वान लाल चेस्टरफील्ड ने भी कहा था, "आप केवल मिनटों के सदुपयोग का ख्याल रखें, आने वाले घंटे अपना ख्याल खुद रख लेंगे"l इसी तरह बेंजामिन फ्रैंकलिन ने भी कहा कि, "जो काम आज कर सकते हैं, उन्हें कल पर कभी ना टाले"l कबीर दास जी ने भी कहा, काल करे सो आज कर, आज करे सो अब l पल में परलय होएगी, बहुरि करेगा कब ll सधन्यवाद

Comments